राजीवभाई परीचय

 राजीव दीक्षित भारतीय वक्ता और आजादी बचाओ आन्दोलन के संस्थापक थे।.बाबा रामदेव ने उन्हें भारत स्वाभिमान (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व सौंपा था । वे राजीव भाई के नाम से अधिक प्रसिद्ध थे। आज भी भारत में उनके करोड़ो चाहने वााले हैै। इनके स्वास्थ्य ज्ञान की वजह से लाखों- करोड़ो लोगो का जीवन बदला और आज वे लोग एक खुशहाल जिंदगी जी पा रहे हैं. राजीव दीक्षित जी स्वदेशी के महान समर्थक थे।

         राजीव दीक्षित का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद की अतरौली तहसील के नाह गाँव में राधेश्याम दीक्षित एवं मिथिलेश कुमारी के यहाँ 30 नवम्बर 1967 को हुआ था। फिरोजाबाद से इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त करने के उपरान्त उन्होंने इलाहाबाद से बी० टेक० तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से एम० टेक० की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने कुछ समय भारत के सीएसआईआर तथा फ्रांस के टेलीकम्यूनीकेशन सेण्टर में काम भी किया। तत्पश्चात् वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ॰ ए पी जे अब्दुल कलाम के साथ जुड़ गये। इसी बीच उनकी प्रतिभा के कारण सीएसाअईआर में कुछ परियोजनाओ पर काम करने और विदेशो में शोध पत्र पढने का मौका भी मिला। वे भगतसिंहउधमसिंह, और चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारियों से प्रभावित रहे। 

         20 वर्षों में लगभग 12000 से अधिक व्याख्यान दिये भारत में 5000 से अधिक विदेशी कम्पनियों के खिलाफ उन्होंने स्वदेशी आन्दोलन की शुरुआत की। उन्होंने 9 जनवरी 2009 को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का दायित्व सँभाला।

जन्म30 नवम्बर 1967
अलीगढ़उत्तर प्रदेशभारत
मृत्यु30 नवम्बर 2010 (उम्र 43)
भिलाईछत्तीसगढ़भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
शिक्षाएम टेकभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
धार्मिक मान्यताहिन्दू
जीवनसाथीअविवाहित
माता-पितामिथिलेश कुमारी
राधे श्याम दीक्षित

Source:wikipedia

Comments

Post a Comment